SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

401. मसँद प्रथा की समाप्ति किसने की ?

  • श्री गुरू गोबिन्द सिंघ साहिब जी

402. श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी का पहला विवाह किससे हआ था ?

  • माता जीतो जी

403. श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी के कितने पुत्र थे ?

  • चार (4)

404. श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी ने श्री आनंदपुर साहिब जी से 7 कोस की दूरी पर किस नये नगर का शिलान्यास किया ?

  • गुरू का लाहौर

405. श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी के सैन्य अधिकारी नन्दचन्द ने एक नागड़ा बनाने का अनुरोध किया था, उस नगाड़े का क्या नाम रखा गया ?

  • रणजीत नगाड़ा

406. पीर बुद्धु शाह कौन थे ?

  • श्री पाऊँटा साहिब से पश्चिम की और लगभग 15 कोस की दूरी पर सढौरा नाम का कस्बा है, यहाँ के सूफी संत पीर बुद्धु शाह जी थे।

407. पीर बुद्धु शाह जी का असली नाम क्या था ?

  • शेख बदर-उद-दीन

408. किसके कहने पर श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी ने पाँच सौ सैनिक अपनी सेना में भर्ती कर लिए, जिन्हें औरँगजेब द्वारा "हुक्म-अदूली" की धारा पर दण्डित किया गया था ?

  • पीर बुद्धु शाह

409. साहिबजादा अजीत सिंघ जी का जन्म कब हुआ था ?

  • 7 जनवरी 1687

410. साहिबजादा अजीत सिंघ जी का जन्म कहाँ पर हुआ था ?

  • श्री पाऊँटा साहिब जी

411. किसने श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी से अपनी पिछली भूल के लिए माफी माँगी थी और जो गुरू हरिराये जी के पुत्र थे ?

  • राम राये

412. राम राये की मृत्यु किस प्रकार हुई ?

  • राम राये ने समाधी लगा ली थी, किन्तु उनके मसँदों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और जिन्दा ही उनका अन्तिम सँस्कार कर दिया ?

413. रामराये की मृत्यु पर, किसके कहने पर श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी ने मसँदों को दण्डित किया ?

  • रामराये की पत्नि पँजाब कौर

414. श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी का प्रथम युद्ध कौन सा था ?

  • भँगाणी का युद्ध

415. भँगाणी का युद्ध कब लड़ा गया ?

  • 15 अप्रैल 1687 ईस्वी

416. भँगाणी का युद्ध किस से हुआ था ?

  • श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी का, भीमचन्द और पवर्तीय दलों से

417. वह पहलवान कौन था, जो भँगाणी के युद्ध में गुरू जी और लड़ा था और जिसने पहलवानी बल से तीर चलाकर बड़े जवानों को मारा था ?

  • भाई लालचन्द माही

418. भाई लालचन्द जी का युद्ध देखकर कौन भँगाणी के युद्ध में पहुँच गया था ?

  • एक हलवाई, जिसका नाम भी लालचन्द था।

419. वह पीर कौन था, जिसने भँगाणी के युद्ध में श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी की तरफ से अपने चार पुत्रों सहित भाग लिया था ?

  • पीर बुद्धु शाह

420. भँगाणी के युद्ध में किस उदासी संत ने भी श्री गुरू गोबिन्द सिंघ जी की तरफ से युद्ध लड़ा था ?

  • उदासी संत कृपाल जी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.