SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

541. राम राय सम्प्रदाय की क्या करतूत थी, जिसके कारण बाबा बन्दा सिंघ बहादर जी ने उनकी मरम्मत की ?

  • राम राय सम्प्रदाय के सिख श्री गुरू गोबिंद सिंह जी द्वारा चलाई गई अमृत धारण करने की प्रथा का उपहास करते थे और पाँच कँकारी सिंघों की खिल्ली उड़ाते थे।

542. राम राय समप्रदाय के सिक्ख कहाँ रहते थे ?

  • ग्राम धुड़ामी

543. सरहन्द की विजय से दल खालसा को लगभग कितनी राशि प्राप्त हुई थी ?

  • तीन करोड़ रूपये

544. सरहन्द विजय से प्राप्त तीन करोड़ रूपये की राशि किस किले में सुरक्षित रखी गई थी ?

  • लौहगढ़

545. सरहन्द की विजय से कितने परगनें बाबा बन्दा सिंघ जी की छत्रछाया में आ गये ?

  • 28

546. सरहन्द के राज्यपाल बाबा बन्दा सिंघ जी को बनाया गया। तब उनका नायब किसे बनाया गया ?

  • आली सिंघ जी

547. बाबा बन्दा सिंघ जी ने अपनी शासन प्रणाली में किस किले से श्री गुरू नानक देव व श्री गुरू गोबिंद सिंघ जी के नाम पर स्वर्ण के सिक्के जारी किये ?

  • लौहगढ़

548. बाबा बन्दा सिंघ बहादुर जी द्वारा जारी सिक्के किस भाषा के अक्षरों में अँकित थे ?

  • फारसी अक्षरों में

549. बाबा बन्दा सिंघ बहादुर जी द्वारा जारी सिक्कों पर क्या इबारत लिखी हुई थी ?

  • सिक्का मारिया दो जहान उते, बख्शिश बख्शिआ नानक दी तेग ने जी। फतेह शाहे-शाहान गुरू गोबिंद सिंह दी, मिहरां कीतियां रब्ब इक ने जी।

550. "विश्व इतिहास" में सबसे पहले जमींदारी प्रथा का उन्मूलन (खात्मा) पँजाब में किससे सत्तारूढ़ होने पर हुआ ?

  • बाबा बन्दा सिंघ बहादुर साहिब जी

551. किन कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सिक्खों ने अपने को चार दलों में विभाजित कर लिया ?

  • जेहादियों के कारण (ये जेहादी जेहाद का नारा लेकर बेकुसूर जनता को लूटते थे और उनके साथ मारकाट भी करते थे)।

552. सिक्खों के दलों की सँख्या कितनी होती थी ?

  • ये दल दो सौ से चार सौ के बीच की सँख्या में जवान रखते थे और इन की गिनती घटती-बढ़ती रहती थी।

553. किला भगवंत राय कहाँ है और इसका क्या इतिहास है ?

  • एक बार लाहौर नगर के निकट का सिक्खों का दल रावी नदी के तट पर घुमता हुआ भरत नामक गाँव के पास आ निकला। परगना नेरटा-भरली के कानूनगाँ महता भगवंत राय ने यहाँ दरिया के किनारे अपनी हवेली बनवा रखी थी। इतिहासकारों ने इसका नाम किला भगवंत राय लिखा है। वर्षा होने के कारण केवल समय काटने के लिए सिक्ख हवेली में जा घुसे। सिक्खों के यहाँ होने का समाचार लाहौर की सेना के एक हजार सवारों के एक दल को मिला। शायद वे भी सिक्खों की खोज में भटकते हुए उधर ही आ निकले होंगे। उन्होंने तुरन्त हवेली को घेर लिया और यदि कोई अकेला सिक्ख उन्हें बाहर मिल गया तो उन्होंने उसे वहीं समाप्त कर दिया। हवेली में सिक्खों के घिर जाने का समाचार सुनकर हजारों अन्य जेहादी भी यहाँ आकर एकत्रित हो गये और घेरा इतना पक्का कर दिया कि सिक्खों के लिए बाहर निकल सकना कठिन हो गया।

554. सिक्ख, किला भगवंत राय से किस प्रकार निकले ?

  • एक रात वर्षा और अँधेरे का लाभ उठाते हुए सिक्ख हवेली के बाहर डटे हुए जेहादियों को चीरते फाड़ते क्षण भर में निकल भागे। शिकार हाथ से निकल जाने से जहादी निराश होकर हाथ मलते रह गए।

555. मुहम्मद कासिम ने अपनी पुस्तक "इबरतनामे" मे जेहादियों के बारे में क्या लिखा है ?

  • जेहादियों की जमात में से कुछ एक ओछे तथा मूर्ख लोगों ने जिनमें जन्म-जन्माँतरों की नीचता, विद्या के बड़प्पन से भी दूर नहीं हुई थी और जो झूठे मज़हबी अभिमान से पागल हुए पड़े थे, ने शहर के हिन्दुओं के साथ बहुत कमीनी तथा नीच हरकतें कीं और सरकारी हाकिमों का भी अपमान करवाया।

556. किस मुगल बादशाह ने दल खालसा के विरूद्ध अभियान चलाने के लिए स्वयँ पँजाब की ओर कूच किया ?

  • बहादुर शाह

557. बहादुर शाह ने "हिन्दु" और "सिक्खों" में "पहचान करने के लिए" सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चाहे वे उसके दरबार में थे या राज्य के अन्य कार्यालयों में हों, क्या आज्ञा दी ?

  • वे सभी अपनी दाढी-मूँछें मुँडवा दें ताकि हिन्दु व सिक्ख को पहचानने में कोई कठिनाई न हो और यही आदेश उसने फिर सामान्य जनता के लिए भी लागू करने को कहा।

558. सम्राट बहादुर शाह ने अपने दो सेनापतियों महावत खान व फीरोज़ खान मेवाती के नेतृत्व में लगभग कितने सैनिकों का सैन्यबल सिक्खों को कुचलने के लिए भेजा ?

  • 60 हजार

559. सिक्ख बिखरे हुये थे, अतः ऐसे समय में सिक्खों की विजय की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। फिर भी जत्थेदार विनोद सिंह तथा जत्थेदार राम सिंह को ही अपने थोडे से सिपाहियों के साथ फिरोजखान की शाही सेना के साथ टक्कर लेनी पडी। यह युद्ध किस स्थान पर हुआ ?

  • तेरोडी (करनाल) के समीप अमीनगढ़ के मैदान में

560. अमीन क्षेत्र में हुई विजय का समाचार बादशाह को मिला तो उसने प्रसन्न होकर सरहिन्द की फौजदारी किसे सौंप दी ?

  • फीरोज खान को

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.