SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

681. शहीद हकीकत राय जी की माता जी का क्या नाम था ?

  • श्रीमती गौरा जी

682. शहीद हकीकत राय जी का व्यक्तित्व कैसा था ?

  • हकीकत राय बहुत प्रतिभाशाली और साहसी युवक निकला। इसकी माता ने इसे सिक्ख गुरूजनों के जीवन वृतान्त सुना-सुनाकर आत्मगौरव से जीना सीखा दिया था। सिक्खी तो घर में थी परन्तु पँजाब सरकार के सिक्ख विरोधी अभियानों के कारण हकीकत राय केश धारण न कर सका। इसके पीछे राजनीतिक दबाव अथवा सामाजिक विवशता थी परन्तु उसका मन सदैव गुरू चरणों से जुड़ा रहता था।

683. शहीद हकीकत राय जी शिक्षा प्राप्त करने किसके पास जाते थे ?

  • अब्दुल हक के मदरसे में

684. एक दिन "भइया दूज के दिन" हकीकत राय जी अपने माथे पर तिलक लगवाकर मदरसे पहुँच गये। मुसलमान विद्यार्थियों ने उनकी खिल्ली उड़ाई और बहुत अभद्र व्यँग्य किये। इस पर हकीकत राय ने बहुत तर्कसँगत उत्तर दिये। जिसे सुनकर सभी विद्यार्थी निरूत्तर हो गये। परन्तु बहुमत मुसलमान विद्यार्थियों का था। अतः वे हिन्दू विद्यार्थीयों से नीचा नहीं दिखना चाहते थे। उन्होंने हीनभावना के कारण मौलवी को बीच में घसीटा और इस्लाम का पक्ष प्रस्तुत करने को कहा। तब मौलवी जी ने क्या किया ?

  • एक विचार गोष्ठि का आयोजन

685. विचार गोष्ठि में मुस्लिम छात्रों की हार हुई, तो वह चिड़ गये और कहने लगे कि हकीकत राय ने इस्लाम की बेइजती की है, वह माफी माँगे और इस मामले को शाही काजी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शाही काजी ने क्या निर्णय दिया ?

  • उसने हकीकत राय को गिरफतार करवाकर कारावास में डलवा दिया और उस पर दबाव बनाया कि वह इस्लाम स्वीकार कर ले। परन्तु हकीकत राय किसी और मिट्टी का बना हुआ था, वह अपने विश्वास से टस से मस नहीं हुआ।

686. शाही मौलवी ने हकीकत राय जी को कहाँ भेज दिया ?

  • लाहौर की जेल में

687. घर से चलते समय हकीकत राय जी की माता और पत्नि ने उन्हें विशेष रूप से क्या प्रेरणा दी ?

  • धर्म के प्रति सजग रहना है, पीठ नहीं दिखानी है और गुरूदेव के आदेशों से बेमुख नहीं होना, भले ही अपने प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पड़े।

688. हकीकत राय को कब शहीद किया गया ?

  • सन 1742 ईस्वी

689. हकीकत राय जी को कहाँ पर शहीद किया गया ?

  • लाहौर के नरवास चौक में

690. हकीकत राय जी को किस दिन शहीद किया गया ?

  • बसन्त पँचमी वाले दिन

691. हकीकत राय जी को जब शहीद किया गया, तब उनकी उम्र क्या थी ?

  • 18 वर्ष

692. हकीकत राय जी को किस प्रकार शहीद किया गया ?

  • तलवार के एक झटके से

693. हकीकत राय के शहीद होने की सूचना जब दल खालसा को मिली तो उन्होंने क्या किया ?

  • उन्होंने सभी अपराधियों की सूची तैयार कर ली और समय मिलते ही स्यालकोट पहुँचकर छापामार युद्ध कला से उन दोषियों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतार दिया।

694. जब दिल्ली के तख्त पर मुहम्मद शाह रँगीला बैठा, तब किन किन राज्यों में किन किन लोंगों द्वारा अपनी स्थितियाँ मजबूत कर ली गईं, क्योंकि मुहम्मद शाह एक अईयाश, कमजोर और शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति था ?

  1. पँजाब में सिक्खों ने

  2. राजपूताने में राजपूतों ने

  3. दक्षिण भारत में मराठों ने

695. ईरान और अफगानिस्तान का सम्राट कौन था ?

  • नादिरशाह दुरानी

696. मुहम्मद शाह रँगीला की कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर किसने भारत पर आक्रमण कर दिया ?

  • ईरान और अफगानिस्तान के सम्राट नादिर शाह दुरानी ने

697. नादिर शाह दुरानी ने भारत पर कब आक्रमण किया ?

  • जनवरी, 1739 ईस्वी

698. पँजाब के राज्यपाल जकरिया खान ने नादिर शाह से संधि करने के लिए कितना नजराना भेंट किया ?

  • 20 लाख रूपये

699. नादिरशाह ने मुहम्मद शाह रँगीला से कितनी धनराशि की माँग की थी ?

  • 20 करोड़

700. नादिरशाह के आदेश पर दिल्ली में लगभग कितने लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया ?

  • लगभग 20 हजार लोग

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.