SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

721. सरदार सुबेग सिंघ कहाँ के निवासी थे ?

  • ग्राम जम्बर, लाहौर

722. सरदार सुबेग सिंघ जी का व्यवयाय क्या था ?

  • सरकारी ठेकेदार

723. सरदार सुबेग सिंघ जी को जकरिया खान ने निरपेक्ष व्यक्ति जानकर किस पद पर नियुक्त किया था ?

  • लाहौर नगर का कोतवाल

724. सरदार सुबेग सिंह जी ने कोतवाल का पद भार सम्भालने के तत्पश्चात् कौन से प्रशासनिक सुधार कर दिये ?

  • 1. हिन्दुओं के शँख की अथवा घड़ियालों की गूँजों पर लगा प्रतिबन्ध हटा दिया।

  • 2. कठोर मृत्युदण्ड को सहज मृत्युदण्ड में बदल दिया।

725. सरदार सुबेग सिंह जी को कोतवाल पद से क्यों हटा दिया गया ?

  • कट्टरपँथियों को उनके यह सुधार स्वीकार्य नहीं थे। अतः उन पर निराधार आरोप लगाकर उनको इस पद से जल्दी हटवा दिया गया।

726. वह कौन था जिसे पँजाब के राज्यपाल जक्रिया खान ने सिक्ख दलों के साथ संधि करने के लिए मध्यस्थता की भूमिका करने को भेजा, जिसमें वह पूर्णतः सफल हुए थे ?

  • सरदार सुबेग सिंघ जी

727. सरदार सुबेग सिंघ जी के युवा पुत्र का क्या नाम था ?

  • शाहबाज सिंघ

728. शाहबाज सिंह जो कि अति सुन्दर और प्रतिभाशाली था, लाहौर के एक मदरसे में एक काज़ी से उच्च विद्या फारसी भाषा में प्राप्त कर रहा था। अध्यापक काज़ी शाहबाज सिंह की योग्यता, उसके आचरण और उसके डीलडौल से प्रभावित हुए बिना न रह सका। एक दिन काज़ी के मन में क्या विचार आया ?

  • शहबाज को दामाद बनाने का विचार

729. काजी ने शहबाज को दामाद बनाने के लिए क्या योजना बनाई ?

  • इस्लाम स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। किन्तु शहबाज गुरू का सिक्ख था, वह नहीं माना तो काजी ने बदला लेने की सोची।

730. काजी ने पँजाब के राज्यपाल यहिया खान से शहबाज सिंघ और उसके पिता सुबेग सिंघ जी के खिलाफ क्या झूठ और अनापशनाप बका ?

  • ये लोग हमारी ही प्रजा है और हमें ही आँखें दिखाते हैं। इनकी हिम्मत तो देखो, किस प्रकार इसने पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब की शान के विरूद्ध भद्दे शब्द कहे हैं।

731. याहिया खान को तो जनता में अपना रसूख बढ़ाना था, इसलिए उसने काज़ी को खुश करने के लिए बिना किसी न्यायिक जाँच के, पिता व पुत्र के साथ क्या व्यवहार किया ?

  • दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इस्लाम स्वीकार नहीं करने पर मृत्युदण्ड दिया गया।

732. सरदार सुबेग सिंघ व सरदार शहबाज सिंघ की शहीदी किस प्रकार हुई ?

  • पिता व पुत्र को, दो पहियों वाली तेज़ की हुई टेढ़ी कटारों से जड़ी हुई दो चर्खियों पर जोर से बाँध दिया गया और चर्खियों को घुमाया गया। तेज कटारों ने सिंहों के तन चीरने प्रारम्भ कर दिये। शरीरों में से खून की धाराएँ बहने लगी। सिंहों ने गुरूबाणी का सहारा लिया और गुरूवाणी पढ़ते-पढ़ते नश्वर देह त्यागकर गुरू चरणों में जा विराजे।

733. शहीदी के समय शहबाज सिंघ की आयु कितनी थी ?

  • 18 साल


734. सरदार सुबेग सिंघ व सरदार शहबाज सिंघ जी की शहीदी की सूचना जब दल खालसा को हुई तो उन्होंने क्या किया ?

  • दल खालसा के जवान उग्र रूप धारण कर बैठे, उन्होंने उस काण्ड का बदला लेने की योजना बनाई उन्होंने गोरिला युद्ध का सहारा लेते हुए एक दिन अकस्मात् काज़ी के घर पर छापा मारा और उसे सदा की नींद सुलाकर वनों को लौट गये।

735. सिक्खों द्वारा रामसर के निकट किस किले का निर्माण किया गया ?

  • रामरोहणी (1747-48)

736. यहिया खान से किसने लाहौर की सत्ता छीन ली ?

  • उसके भाई शाह निवाज ने

737. सिक्खों के प्रति किसका व्यवहार अति सहानुभूति पूर्ण था। जिसके उचित परामर्श के कारण शाह निवाज ने सिक्खों के प्रति दमनचक्र को धीमा कर दिया ?

  • कौड़ा मल

738. यहिया खान से लाहौर की सत्ता छीनने के कारण दिल्ली की केन्द्रीय सरकार ने उसे मान्यता प्रदान नहीं की। अतः शाह निवाज को दिल्ली सरकार से खतरा महसूस होने लगा। इस डर के मारे शाह निवाज ने जालन्धर के फौजदार अदीना बेग के कहने पर किसे भारत पर आक्रमण करने के लिए आमँत्रित किया ?

अहमद शाह अब्दाली को

739. अहमदशाह अब्दाली का भारत पर पहला आक्रमण कब हुआ ?

  • जनवरी, 1748 ईस्वी

740. अहमदशाह अब्दाली ने लाहौर पर अधिकार करने के बाद उसकी व्यवस्था किसे सौंपी ?

  • उसने जन्हें खान कसूरी पठान को लाहौर का राज्यपाल नियुक्त किया और मीर मोमन खान को नाइब उप-प्रशासक तथा लखपत राय को उसका दीवान बनाया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.