SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

821. नवाब कपूर सिंघ जी कब से कब तक सिक्खों के धार्मिक और राजनीतिक नेता बने रहे ?

  • सन 1733 ईस्वी से 1748 ईस्वी तक

822. नवाब कपूर सिंघ जी के विभिन्न लड़ाइयों में भाग लेने के कारण उनके शरीर पर कितने घावों के निशान थे ?

  • 43 घाव

823. किसने सन् 1816 ईस्वी में फैजलपुरिया अथवा सिंहपुरिया मिसल के सभी प्रदेश अपने अधिकार में ले लिये ?

  • महाराजा रणजीत सिंघ जी

824. आहलूवालिया मिसल के सँस्थापक व नेता कौन थे ?

  • जत्थेदार सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया

825. सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया ने पँथ की कब से कब तक अगुवाई की और अन्त तक विजयी बनाये रखा ?

  • 1748 ईस्वी से लेकर 1767 ईस्वी तक

826. आहलूवालिया मिसल के सँस्थापक सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया का निधन कब हुआ ?

  • सन् 1783 ईस्वी

827. सरदार जस्सासिंह आहलूवालिया जी के निधन के बाद कौन आहलूवालिया मिसल का जत्थेदार नियुक्त हुआ ?

  • सरदार भाग सिंह, जो आपके भतीजे थे। वह कमजोर अधिकारी थे। वह अपना प्रभाव तथा अधिकार क्षेत्र बढ़ाने में सफल न हुए बल्कि रामगढ़िया मिसल से हार गये।

828. भाग सिंह के पश्चात् फतेह सिंह के सँग किसने पगड़ी बदल ली और इस मिसल को अपनी ओर कर लिया ?

  • सरदार रणजीत सिंह

829. सरदार फतेह सिंह बारे में क्या कहा जाता है ?

  • यदि सरदार फतेह सिंह स्वयँ हिम्मत से काम लेते तो वे स्वयँ पँजाब के महाराजा बन सकते थे परन्तु उनके अन्दर आगे बढ़कर जोखिम लेने की शक्ति नहीं थी। बुद्धिमता में इनके मुकाबले का कोई मिसलदार नहीं था। सरदार रणजीत सिंह ने उनकी अक्लमँदी का बहुत लाभ उठाया।

830. रामगढ़िया मिसल का सँस्थापक कौन था ?

  • सरदार जस्सा सिंह इच्छोगिलिया

831. इस मिसल का नाम रामगढ़िया मिसल कैसे पड़ गया ?

  • जस्सा सिंह ने रामरोहणी के दुर्ग को सिक्खों से लेकर उसकी मुरम्मत की और उसका नाम बदलकर रामगढ़ रखा, इसलिए इस मिसल का नाम रामगढ़िया मिसल पड़ गया।

832. क्या रामगढ़िया कोई जाति है ?

  • नहीं

833. सरदार जस्सा सिंह इच्छोगिलिया (रामगढ़िया) का जन्म कब और कहाँ पर हुआ ?

  • सन् 1723 ईस्वी, ग्राम इच्छोगिलिया

834. रामरोहणी के किले का पूर्ननिर्माण किसने करवाया था ?

  • सरदार जस्सा सिंह इच्छोगिलिया (रामगढ़िया)

835. भँगी मिसल के सँस्थापक कौन थे ?

  • सरदार हरि सिंह जी

836. शुक्रचकिया मिसल के सँस्थापक कौन थे ?

  • सरदार नौध सिंह जी

837. शुक्रचकिया क्या है ?

  • एक गाँव, जो श्री अमृतसर साहिब जिले में है।

838. सरदार नौध सिंह जी के पुत्र का क्या नाम था ?

  • सरदार चढ़त सिंह

839. बड़े घल्लूघारे के समय सरदार चढ़त सिंह के शरीर पर कितने घाव आये थे ?

  • 23 घाव

840. सरदार चढ़त सिंह जी के पुत्र का क्या नाम था ?

  • सरदार महा सिंह

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.