SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

921. भक्त कबीर जी का जन्म किस स्थान पर हुआ था ?

  • काशी (बनारस) लहर तलाउ

922. भक्त कबीर जी के माता पिता जी का क्या नाम था ?

  • पिता नीरू माता नीमा

923. भक्त कबीर जी की पत्नि का क्या नाम था ?

  • लोई जी

924. भक्त कबीर जी की कितनी सन्तान थीं ?

  • दो सन्तान:
    1. पुत्र कमाला जी
    2. पुत्री कमाली जी

925. कबीर जी का श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी कुल जोड़: 532, 16 रागों में

926. भक्त कबीर जी की प्रमुख बाणियाँ कौन कौन सी हैं ?

  • प्रमुख बाणियाँ: बावन अखरी, सत वार, थिती

927. कबीर शब्द का अर्थ क्या है ?

  • कबीर का अरेबिक अर्थ है– 'बड़ा' या 'महान'

928. कबीर जी किस जाति से संबंधित थे ?

  • मुस्लमान जुलाहा

929. भक्त कबीर जी का पैतृक व्यवसाय क्या था ?

  • कपड़ा बुनकर

930. भक्त कबीर जी के गुरू कौन थे ?

  • स्वामी रामानन्द जी

931. कबीर द्वारा रचित दो प्रमुख रचनाऐं कौन सी हैं ?

  • 1. कबीर ग्रन्थावली

  • 2. बीजक

932. कबीर जी कब तक रहे ?

  • 1448 ए.डी. (लेकिन कबीर पँथियों के अनुसार वो 120 साल तक रहे, 1398 से 1518)।

933. भक्त कबीर जी के समय बादशाह कौन था ?

  • सिकन्दर लोधी

934. भक्त कबीर जी किस स्थान पर जोती जोत समाये ?

  • हरम्बा (मगहर) उत्तरप्रदेश

935. भक्त शेख फरीद जी का जन्म कब हुआ था ?

  • 1175 ईस्वी

936. शेख फरीद जी के पिता जी का क्या नाम था ?

  • शेख जलालदीन सुलेमान

937. शेख फरीद जी की माता जी का क्या नाम था ?

  • मरीयम (कुरसम)

938. शेख फरीद जी जन्म किस स्थान पर हुआ था ?

  • खेतवाल (चावली मशेक, जिला मुल्तान, पाकिस्तान)

939. शेख फरीद जी के आध्यात्मिक गुरू कौन थे ?

  • ख्वाजा बख्तियार काकी

940. फरीद शब्द का अर्थ क्या है ?

  • अरेबिक शब्द में इसका अर्थ है युनिक यानि अनोखा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.