SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

041. भक्त सुरदास जी का जन्म किस स्थान पर हुआ था ?

  • काशी, बनारस

1042. भक्त सुरदास जी का जन्म किस परिवार में हुआ था ?

  • ब्राह्मण परिवार

1043. भक्त सुरदास जी की रचना कौन सी है ?

  • सुरसागर ग्रन्थ

1044. भक्त सुरदास जी के पिता जी का क्या नाम था ?

  • पण्डित रविदास जी

1045. भक्त सुरदास जी के समय शासक कौन था ?

  • अकबर

1046. भक्त सुरदास जी का व्यवसाय क्या था ?

  • अकबर के प्रमुख अहलकार

1047. भक्त सुरदास जी का श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में क्या योगदान है ?

  • एक लाइन, अंग 1253

1048. भक्त त्रिलोचन जी का जन्म कब हुआ था ?

  • 1267 ईस्वी

1049. भक्त त्रिलोचन जी का जन्म किस स्थान पर हुआ था ?

  • ग्राम बारसी, जिला शोलापुर, राजस्थान

1050. भक्त त्रिलोचन जी के किस भक्त जी के साथ दोस्ताना संबंध थे ?

  • भक्त नामदेव जी

1051. भक्त त्रिलोचन जी किस स्थान पर प्रसिद्व हैं ?

  • महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश

1052. भक्त त्रिलोचन जी कब जोती जोत समाये अथवा कब देह त्यागी ?

  • 1335 ईस्वी

1053. भक्त त्रिलोचन जी का श्री गुरू ग्रन्थ साहिब महाराज जी की बाणी में क्या योगदान है ?

  • 4 शबद

1054. भक्त त्रिलोचन जी का व्यवसाय क्या था ?

  • दुकान व्यवयाय के मालिक

1055. भक्त त्रिलोचन जी का किस जाति से संबंध है ?

  • वैश्य

1056. त्रिलोचन शबद का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

  • तीन आँखें, जो भूत, वर्तमान और भविष्य को एक साथ देख लें।

1057. "भट" शब्द क्या है ?

  • सँस्कृत के शब्द "भ्रित" का पँजाबी रूपाँतरण "भट" है। यह "भ्रि" धतु से बना माना जाता है।

1058. भट कौन हैं ?

  • यह शब्द आम करके उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो पैसे लेकर अपने मालिक की ओर से लड़ते थे तथा मालिक के प्रति वफादारी का प्रकटाव करते हुए जिन्दगी और मौत को एक समान स्वीकार करते थे। इसके अतिरिक्त इस शब्द का प्रयोग उन लोगों के लिए भी किया जाता था जो महाबली योद्धाओं तथा शूरवीरों का गुणगान करते थे।

1059. श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में कितने भटों की बाणी है ?

  • 11 भटों की, उनके नाम है :
    1. भट कलसहार जी
    2. भट जालप जी
    3. भट कीरत जी
    4. भट भिखा जी
    5. भट सलह जी
    6. भट भलह जी
    7. भट नलह जी
    8. भट गयँद जी
    9. भट मथुरा जी
    10. भट बलह जी
    11. भट हरिबँस जी

1060. किस भट ने श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी क बाणी में भटों में, सबसे ज्यादा स्वैंयों का योगदान दिया है ?

  • भट कलसहार जी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.