SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

1061. भट कलसहार जी कौन थे ?

  • भट कलसहार जी ने पाँचों गुरू साहिबान जी की स्तुति में सवैये उच्चारण किए हैं। आपके पिता जी का नाम भट चौखा जी था जो कि भट भिखा जी के छोटे भाई थे। भट गयँद जी आप के भाई थे। कई सवैयों में इन्होंने अपना नाम कलसहार के स्थान पर, उपनाम टल या कलह भी प्रयोग किया है।

1062. "भट कलसहार" जी का श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 54

1063. भट जालप जी कौन थे ?

  • भट जालप जी को "जल" नाम से भी सम्बोधित किया गया है। आप जी के पिता भट भिखा जी थे। आप जी के छोटे भाई भट मथुरा जी व भट कीरत जी थे, जिनके सवैयें भी श्री गुरू ग्रँथ साहिब जी में दर्ज है। आप जी के लेखन अनुसार आप जी के हृदय में जो सत्कार गुरू घर से तथा विशेषकर श्री गुरू अमरदास जी के साथ था, उसकी सीमा का अनुमान लगाना कठिन था।

1064. भट जालप जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 5

1065. भट कीरत जी कौन थे ?

  • भट कीरत जी भट्टों की टोली के मुखिया भिखा जी के छोटे सुपुत्र थे। आप जी की बाणी जहाँ बहुत ही दिल को खींचने वाली है, वहीं उसका रूप श्रद्धामयी है। जहाँ आपने बाणी के द्वारा गुरू स्तुति की, वहीं श्री गुरू हरिगोबिन्द साहिब जी की फौज में शामिल होकर मुगलों के विरूद्ध हुए युद्धों में शाही जलाल का प्रदर्शन करते हुए शहादत का जाम भी पिया।

1066. भट कीरत जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 8

1067. भट भिखा जी कौन थे ?

  • भट भिखा जी, भट रईआ जी के सुपुत्र थे एवँ आप जी का जन्म सुलतानपुर में हुआ था। आप जी के सुपुत्र भट कीरत जी, मथुरा जी व जालप जी ने भी गुरू अमरदास जी, गुरू रामदास जी तथा गुरू अरजन देव जी की बहुत ही सुन्दर शब्दों में स्तुति की है।

1068. भट भिखा जी का श्री "गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 2

1069. भट सलह जी कौन थे ?

  • भट सलह जी, भट भिखा जी के छोटे भाई सेखे के सुपुत्र व भट कलह जी के भाई थे।

1070. भट सलह जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 3

1071. भट भलह जी कौन थे ?

  • भट भलह जी, भट सलह जी के भाई व भिखाजी के भतीजे थे।

1072. भट भलह जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 1

1073. भट नलह जी कौन थे ?

  • भट नलह जी को "दास" के उपनाम से भी जाना जाता है। श्री गोइँदवाल साहिब जी की पवित्र धरती को आप बैकुण्ठ का दर्जा देते हैं।

1074. भट नलह जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 16

1075. भट गयँद जी कौन थे ?

  • भट गयँद जी, भट कलसहार जी के छोटे भाई व भट्टों के मुखिया भट भिखा जी के एक भाई चौखे के सुपुत्र थे। गुरू साहिबान की स्तुति में रचे, भट गयँद जी के सवईयों में सिक्ख की अपने गुरू के प्रति सच्ची आस्था रूपमान होती है।

1076. भट गयँद जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 13

1077. भट मथुरा जी कौन थे ?

  • भट मथुरा जी, अपने भाईयों भट कीरत जी व भट जालप जी तथा अपने पिता भट भिखाजी की तरह गुरू साहिब को परमात्मा स्वरूप मानते थे।

1078. भट मथुरा जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 14

1079. भट बलह जी कौन थे ?

  • भट बलह जी, भट भिखा जी के भाई सेखे के सुपुत्र थे।

1080. भट बलह जी का "श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी" की बाणी में क्या योगदान है ?

  • बाणी: कुल जोड़ 5

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.