SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

1101. सिरी राग के गायन का समय क्या है ?

  • इस राग के गायन का समय पिछले पहर का है।

1102. सिरी राग में कितने गुरू साहिबानों की बाणी दर्ज है ?

  • 5 गुरूओं की :
    1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अंगद देव जी
    3. गुरू अमरदास जी
    4. गुरू रामदास जी
    5. गुरू अरजन देव जी

1103. सिरी राग में कितने भक्त साहिबानों की बाणी दर्ज है ?

  • 4 भक्तों की :
    1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त त्रिलोचन जी
    3. भक्त बेणी जी
    4. भक्त रविदास जी

1104. राग माझ श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 94 से 150

1105. राग माझ किस स्थान पर विकसित हुआ माना जाता है ?

  • यह राग पँजाब के इलाके मांझा में विकसित हुआ प्रवान माना जाता है क्योंकि भारतीय सँगीत में कहीं भी यह राग नहीं मिलता।

1106. माझ से क्या भाव है ?

  • मध्य (इसके अध्यात्मिक अर्थ है मनुष्य के हृदय में से निकली हूक)।

1107. राग माझ के गायन का समय कौन सा है ?

  • रात्रि का पहला पहर

1108. गुरू अरजन देव जी की महत्वपूर्ण रचना बारह माहा किस राग में है ?

  • राग माझ

1109. राग माझ में कितने गुरूओं की बाणी का सम्पादन है ?

  • 5 गुरूओं की :
    1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अंगद देव जी
    3. गुरू अमरदास जी
    4. गुरू रामदास जी
    4. गुरू अरजन देव जी

1110. राग माझ में क्या किसी भक्त की बाणी का सम्पादन है ?

  • इस राग का सम्बन्ध पँजाब से होने के कारण किसी भगत की बाणी इस राग में नहीं है।

1111. राग गउड़ी, गुरूबाणी में किस अंग से कितने अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 151 से 346

1112. सबसे ज्यादा गुरूबाणी किस राग में है ?

  • राग गउड़ी

1113. राग गउड़ी किस प्रकार का राग है ?

  • यह एक गम्भीर प्रकार का राग है तथा इस में विरह की प्रधानता है।

1114. सुखमनी साहिब व बावन अखरी किस राग में दर्ज है ?

  • राग गउड़ी

1115. राग गउड़ी किस समय गायन किया जाता है ?

  • दिन के तीसरे पहर (दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे)

1116. राग गउड़ी की अन्य किस्में कौन सी हैं ?

  • राग गउड़ी की अन्य 12 किस्में हैं :
    1. गउड़ी
    2. गउड़ी गुआरेरी
    3. गउड़ी दखणी
    4. गउड़ी चेती
    5. गउड़ी बैरागण
    6. गउड़ी दीपकी
    7. गउड़ी पुरबी दीपकी
    8. गउड़ी पुरबी
    9. गउड़ी माझ
    10. गउड़ी मालवा
    11. गउड़ी माला
    12. गउड़ी सोरठ

1117. गउड़ी गुआरेरी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग पर है ?

  • अंग 151

1118. गउड़ी दखणी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग पर है ?

  • अंग 152

1119. गउड़ी चेती श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग पर है ?

  • अंग 154

1120. गउड़ी बैरागण श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग पर है ?

  • अंग 156

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.