SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

1141. राग गूजरी में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त नामदेव जी
    3. भक्त रविदास जी
    4. भक्त त्रिलोचन जी
    5. भक्त जैदेव जी

1142. राग देवगंधारी की बाणी श्री गुरू गन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 527 से 536

1143. राग देवगंधारी के गायन का समय क्या है ?

  • इसके गायन का समय चार घड़ी दिन चढ़े, भाव दिन के दूसरे पहर का है।

1144. राग बिहागड़ा में बाणी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक है ?

  • अंग 537 से 556

1145. राग बिहागड़ा के गायन का क्या समय है ?

  • अर्ध रात्रि

1146. राग बिहागड़ा किस बात का प्रतीक है ?

  • यह राग जुदाई व वियोग का प्रतीक है। जुदाई व वियोग ही परमात्मा से मिलाप का रास्ता खोलते हैं।

1147. राग बिहागड़ा में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अमरदास जी
    3. गुरू रामदास जी
    4. गुरू अरजन देव जी
    5. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1148. राग वडहंस श्री गुरू ग्रन्थ साहिब में किस अंग से किस अंग तक है ?

  • अंग 557 से 594

1149. राग वडहंस के गायन का क्या समय है ?

  • दोपहर या अर्ध रात्रि

1150. खुशी भरी घोड़ियाँ व दुखभरी अलाहुणीआ किस राग से संबंधित हैं ?

  • राग वडहंस

1151. राग वडहंस की एक किस्म कौन सी है, जो श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में दर्ज है ?

  • वडहंस दखणी

1152. राग वडहंस में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अमरदास जी
    3. गुरू रामदास जी
    4. गुरू अरजन देव जी

1153. राग सोरठ को किस प्रकार का राग स्वीकार किया गया है ?

  • राग सोरठ सबसे मनमोहक व सुखैन राग स्वीकार किया गया है क्योंकि इसके सरल शब्द अपने आप ही जिज्ञासु के मुख पर चढ़ जाते हैं।

1154. राग सोरठ श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज हैं ?

  • अंग 595 से 659

1155. राग सोरठ के गायन का समय क्या है ?

  • रात्रि का दूसरा पहर

1156. राग सोरठ में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अंगद देव जी
    3. गुरू अमरदास जी
    4. गुरू रामदास जी
    5. गुरू अरजन देव जी
    6. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1157. राग सोरठ में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त नामदेव जी
    3. भक्त रविदास जी
    4. भक्त भीखन जी

1158. गुरू नानक देव जी ने आरती का गायन किस राग में किया है ?

  • राग धनासरी

1159. राग धनासरी के गायन का समय क्या है ?

  • दिन का तीसरा पहर

1160. राग धनासरी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी जी की बाणी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज हैं ?

  • अंग 660 से 695

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.