SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

1161. राग धनासरी में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अमरदास जी
    3. गुरू रामदास जी
    4. गुरू अरजन देव जी
    5. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1162. राग धनासरी में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त नामदेव जी
    3. भक्त रविदास जी
    4. भक्त त्रिलोचन जी
    5. भक्त सैन जी
    6. भक्त पीपा जी
    7. भक्त धन्ना जी

1163. राग धनासरी क्या एक प्राचीन राग है ?

  • हाँ

1164. राग जैतसरी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज हैं ?

  • अंग 696 से 710

1165. राग जैतसरी को सँस्कृत ग्रंथों में किस नामों से लिखा गया है ?

  • जैश्री या जयंत श्री

1166. राग जैतसरी के गायन का क्या समय निश्चित किया गया है ?

  • चौथा पहर

1167. राग जैतसरी में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू रामदास जी
    2. गुरू अरजन देव जी
    3. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1168. राग जैतसरी में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • भक्त रविदास जी

1169. राग टोडी आम तौर पर किनकी स्तुति के लिए गायन किया जाता था ?

  • राजा महाराजाओं की

1170. श्री गुरू ग्रन्थ साहिब में राग टोडी का गायन किसकी स्तुति के लिए किया गया है ?

  • श्री गुरू ग्रंथ साहिब में इस राग का गायन अकाल उस्तति के लिए किया जाता है क्योंकि सिक्ख धर्म केवल प्रभु को ही सबका मालिक स्वीकार करता है।

1171. राग टोडी के गायन का क्या समय निश्चित किया गया है ?

  • दिन का दुसरा पहर

1172. राग टोडी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज हैं ?

  • अंग 711 से 718

1173. राग टोडी में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू रामदास जी
    2. गुरू अरजन देव जी
    3. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1174. राग टोडी में किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • भक्त नामदेव जी

1175. वह राग कौन सा है, जिसकी जितनी किस्में मध्यकाल में प्रचलित थीं, उतनी शायद किसी राग की नहीं थीं ?

  • राग बैराड़ी

1176. कौन सा राग बहुत कठिन माना जाता है ?

  • राग बैराड़ी

1177. राग बैराड़ी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज हैं ?

  • अंग 719 से 720

1178. राग बैराड़ी के गायन का समय क्या है ?

  • दिन का चौथा पहर

1179. राग बैराड़ी में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू रामदास जी
    2. गुरू अरजन देव जी

1180. बाबरवाणी के शब्द किस राग में दर्ज हैं ?

  • राग तिलंग

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.