SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

1181. राग तिलंग के गायन का क्या समय है ?

  • दिन का तीसरा पहर

1182. राग तिलंग का एक अन्य रूप कौन सा है जो, श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में दर्ज है ?

  • तिलंग काफी

1183. राग तिलंग किस प्रकार का राग है ?

  • सरल

1184. राग तिलंग श्री गुरू ग्रन्थ साहिब में किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 721 से 727

1185. राग तिलंग में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू रामदास जी
    3. गुरू अरजन देव जी
    4. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1186. राग तिलंग में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त नामदेव जी

1187. सिक्खों के अनंद कारज यानि विवाह के समय उचारण की जाने वाली लावां की बाणी किस राग में दर्ज है ?

  • राग सूही

1188. राग सूही किस प्रकार का राग माना जाता है ?

  • राग सूही उत्साह व जोश का राग माना जाता है।

1189. किस राग का प्राचीन भारतीय राग इतिहास में जिक्र नहीं मिलता ?

  • राग सूही

1190. राग सूही श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के किस अंग से किस अंग तक है ?

  • अंग 728 से 794

1191. राग सूही के दो अन्य रूप कौन से हैं, जो श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी में अंकित हैं ?

  • सूही काफी व सूही ललित

1192. राग सूही के गायन का क्या समय है ?

  • दिन का दूसरा पहर

1193. राग सूही में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अंगद देव जी
    3. गुरू अमरदास जी
    4. गुरू रामदास जी
    5. गुरू अरजन देव जी

1194. राग सूही में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त रविदास जी
    3. भक्त शेख फरीद जी

1195. राग बिलावल किस प्रकार का राग है ?

  • बिलावल राग प्राचीन भारतीय शास्त्री राग है। यह राग मिलाप के पश्चात् प्राप्त खुशी का प्रकटाव है।

1196. किस राग का वैदिक धर्म के हर ग्रंथ में किस न किसी रूप में जिक्र है ?

  • राग बिलावल

1197. राग बिलावल श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 795 से 858

1198. राग बिलावल के गायन का क्या समय है ?

  • दिन का दूसरा पहर

1199. राग बिलावल में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अमरदास जी
    3. गुरू रामदास जी
    4. गुरू अरजन देव जी
    5. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1200. राग बिलावल में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त रविदास जी
    3. भक्त नामदेव जी
    4. भक्त सधना जी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.