SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

1201. राग गोंड किस प्रकार का राग है ?

  • यह बहुत ही प्रभावशाली राग माना जाता है। पुरातन कीर्तनकार इस राग को बिलावल के साथ मिलाकर गाते थे।

1202. राग गोंड किस समय पर गाया जाता है ?

  • दिन का दूसरा पहर

1203. राग गोंड श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 859 से 875

1204. राग गोंड में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू रामदास जी
    2. गुरू अरजन देव जी

1205. राग गोंड में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त नामदेव जी
    3. भक्त रविदास जी

1206. भारतीय परम्परा में किस राग की प्रसिद्धि इसी कारण है कि इसके गायन से होने वाली प्राप्तियों का जिक्र भारतीय धर्म ग्रँथों में बहुत ही खूबसूरती से किया हुआ है ?

  • राग रामकली

1207. राग रामकली किनका सबसे महत्वपूर्ण राग था ?

  • योगियों का

1208. राग रामकली का संबंध किससे है ?

  • करूणा से

1209. राग रामकली के गायन का समय क्या है ?

  • सूर्य चढ़ने से लेकर पहले पहर तक

1210. राग रामकली श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से लेकर किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 876 से 974

1211. सिद्ध गोसटि, "अनुंद" व "सदु" किस राग के अर्न्तगत श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में दर्ज हैं ?

  • राग रामकली

1212. राग रामकली में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अंगद देव जी
    3. गुरू अमरदास जी
    4. गुरू रामदास जी
    5. गुरू अरजन देव जी
    6. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1213. राग रामकली में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त नामदेव जी
    3. भक्त रविदास जी
    4. भक्त बेणी जी

1214. राग रामकली में किस किस गुरूसिक्ख साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. सत्ता एँव बलवंड जी
    2. बाबा सुन्दर जी

1215. राग नट नाराइन किस समय गायन किया जाता है ?

  • रात का दूसरा पहर

1216. राग नट नाराइन श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 975 से 983

1217. नट नारइन राग के अधीन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी में एक अन्य राग स्वरूप भी मिलता है वह क्या है ?

  • नट

1218. राग नट नाराइन में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू रामदास जी
    2. गुरू अरजन देव जी

1219. गायन शैली में सबसे कठिन राग कौन सा है ?

  • राग माली गउड़ा

1220. राग माली गउड़ा के बारे में क्या धारणा है ?

  • यह राग इस्लाम परम्परा की सूफी धरणा में से आया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.