SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

221. राग माली गउड़ा से सम्बन्धित बाणी श्री गुरू ग्रंथ साहिब के किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 984 से 988

1222. राग माली गउड़ा के गायन का समय क्या है ?

  • दिन ढलते समय

1223. राग माली गउड़ा को किस प्रकार का राग माना जाता है ?

  • इस राग को खुशी व उल्लास की तरँगें पैदा करने वाला राग माना जाता है। खुशी व उल्लास भी वह जिनका सम्बन्ध दुनियावी नहीं, बल्कि ईश्वरीय हो।

1224. राग माली गउड़ा में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू रामदास जी
    2. गुरू अरजन देव जी

1225. राग माली गउड़ा में किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • भक्त नामदेव जी

1226. राग मारू किस प्रकार का राग है ?

  • मारू राग का सम्बन्ध जोश व बैराग दोनों से माना जाता है। यह राग प्राचीन भारतीय राग परम्परा का प्रमुख राग है और इसे अन्य कई नामों से पुकारा जाता है।

1227. राग मारू को किस समय गायन किया जाता है ?

  • दिन का तीसरा पहर या ढलती दोपहर

1228. राग मारू की बाणी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 989 से 1106

1229. राग मारू के दो अन्य प्रकार कौन से हैं, जो कि श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी में दर्ज हैं ?

  • 1. मारू काफी
    2. मारू दखणी

1230. राग मारू में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू अंगद देव जी
    3. गुरू अमरदास जी
    4. गुरू रामदास जी
    5. गुरू अरजन देव जी
    6. गुरू तेग बहादर साहिब जी

1231. राग मारू में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त नामदेव जी
    3. भक्त जैदेव जी
    4. भक्त रविदास जी

1232. राग तुखारी क्या है ?

  • तुखारी राग का जिक्र भारतीय गायन शैली में नहीं मिलता। यह माना जाता है कि इस राग की रचना गुरू नानक पातशाह ने की।

1233. राग तुखारी के गायन का क्या समय है ?

  • दिन का चौथा पहर

1234. राग तुखारी की बाणी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 1107 से 1117

1235. राग तुखारी में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू नानक देव जी
    2. गुरू रामदास जी
    3. गुरू अरजन देव जी

1236. वह कौन सा राग है, जो भारत का सुप्रसिद्ध राग है तथा भारतीय सँगीत का अटूट अंग भी ?

  • राग केदारा

1337. राग केदारा के गायन का क्या समय है ?

  • रात्रि का पहला व दूसरा पहर

1238. राग केदारा की बाणी श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के किस अंग से किस अंग तक दर्ज है ?

  • अंग 1118 से 1124

1239. राग केदारा में किस किस गुरू साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. गुरू रामदास जी
    2. गुरू अरजन देव जी

1240. राग केदारा में किस किस भक्त साहिबान की बाणी दर्ज है ?

  • 1. भक्त कबीर जी
    2. भक्त रविदास जी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.