SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

261. दाता बन्दी छोड़ दिवस कब मनाया जाता है ?

  • हर वर्ष असू की अमवस्या पर

262. दाता बन्दी छोड़ दिवस और दीवाली में क्या अन्तर है ?

  • दाता बन्दी छौड़ दिवस उस दिन को माना जाता है, जब छठवें गुरू श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी ग्वालियर के किले से रिहा हुए और साथ में 52 हिन्दू राजाओं को भी रिहा किया। इस दिन असू की अमावस्या होती है। और जब गुरू जी श्री अमृतसर साहिब पहुँचे तब दीवाली थी और गुरू जी के स्वागत में दीपमाला की गई।

263. श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी ने श्री अमृतसर साहिब में कौनसा किला बनवाया था ?

  • लोहगढ़

264. अकाल तखत का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

  • परमात्मिक आसन या परमात्मा का विशेष प्रकार का आसन या स्थान

265. श्री अकाल तखत या अकाल बुँगा की स्थापना किस गुरू ने की ?

  • श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी

266. श्री अकाल तखत या अकाल बुँगा की स्थापना कब हुई ?

  • 1609 ईस्वी

267. जहाँगीर की मृत्यु कब हुई ?

  • 28 अक्टुबर, 1627 ईस्वी

268. सिक्ख इतिहास का सबसे पहला युद्ध कौन सा था ?

  • श्री अमृतसर साहिब जी का युद्ध

269. सिक्ख इतिहास का सबसे पहला युद्ध कब हुआ ?

  • 15 मई, 1629 ईस्वी

270. सिक्ख इतिहास के सबसे पहले युद्ध का कारण क्या था ?

  • शाहजहाँ के बाज को पकड़ना

271. सिक्ख इतिहास का सबसे पहला युद्ध किस किस के बीच हुआ ?

  • श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब और जनरल मुखलिस खान के बीच

272. सिक्ख इतिहास के सबसे पहले युद्ध का परिणाम क्या रहा ?

  • श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी की जीत

273. सिक्ख इतिहास के सबसे पहले युद्ध में कितने सिक्ख शहीद हुये थे, उनके नाम बतायें ?

  • 13 सिक्ख शहीद हुये जिनके नाम हैं :
    1. भाई नन्द जी
    2. भाई जैठा जी
    3. भाई पिराना जी
    4. भाई तोता जी
    5. भाई त्रिलोका जी
    6. भाई माई दास जी
    7. भाई पैड़ जी
    8. भाई भजतू जी
    9. भाई नन्ता जी
    10. भाई निराला जी
    11. भाई तखतू जी
    12. भाई मोहन जी
    13. भाई गोपाल जी

274. सिक्ख इतिहास के सबसे पहले युद्ध में शहीदों की याद में कौन से गुरूद्वारे का निर्माण किया गया ?

  • गुरूद्वारा श्री सँगराणा साहिब जी

275. सिक्ख इतिहास का दुसरा युद्ध कौन सा था ?

  • श्री हरगोबिन्दपुर साहिब जी का युद्ध

276. सिक्ख इतिहास का दुसरा युद्ध कब हुआ था ?

  • सितम्बर 1629 ईस्वी

277. सिक्ख इतिहास का दुसरा युद्ध किस किस के बीच हुआ था ?

  • श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी और अब्दुल्ला खान के बीच, जिसमें गुरू जी की जीत हुई।

278. सिक्ख इतिहास का तीसरा युद्ध कौन सा था ?

  • गुरूसर का युद्ध

279. सिक्ख इतिहास का तीसरा युद्ध कब हुआ था ?

  • 1631 ईस्वी

280. सिक्ख इतिहास का तीसरा युद्ध किस किस के बीच हुआ था ?

  • श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब और लल्ला बेग, कमर बेग जिसमें गुरू जी की जीत हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.