SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

281. सिक्ख इतिहास के तीसरे युद्ध का कारण क्या था ?

  • गुरू जी को काबुल की संगत ने दो घोड़े– गुलबाग और दिलबाग भेजे, जिसे मुगलों ने रास्ते में ही छीनकर लाहौर भेज दिया। इन दोनों घोड़ों को भाई बिधिचँद जी युक्ति से लाहौर के किले से निकाल लाये थे। यह बात मुगल प्रशासन को हज्म नहीं हुई।

282. सिक्ख इतिहास का चौथा युद्ध कौन सा था ?

  • करतारपुर का युद्ध

283. सिक्ख इतिहास का चौथा युद्ध कब हुआ था ?

  • 1634 ईस्वी में

284. सिक्ख इतिहास का चौथा युद्ध किस किस के बीच हुआ था ?

  • श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी और पैंदे खान के बीच, जिसमें गुरू जी की जीत हुई।

285. काबूल से श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी के लिए जिन दो मसँदों ने उच्च कोटि के घोड़े भेजे थे, उन मसँदों के क्या नाम थे ?

  • भक्तमल और ताराचँद

286. श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी के समय मुगल शासक कौन थे ?

  • जहाँगीर और शहाजहाँ

287. उस बहादुर का नाम क्या था, जो काबूल वाले घोड़े, लाहौर के किले से कुशलतापूर्वक वापिस लेकर आया था ?

  • भाई बिधिचँद जी

288. भाई बिधिचँद जी द्वारा लाहौर के किले से युक्ति द्वारा निकालकर लाये गये दोनों घोड़ो का क्या नाम था ?

  • दिलबाग और गुलबाग

289. दिलबाग और गुलबाग का बाद में क्या नाम रखा गया ?

  • जान भाई और सुहेला घोड़ा

290. माता सुलखनी को पुत्र का वर देते समय गुरू जी किस घोड़े पर सवार थे ?

  • सुहेले घोड़े पर

291. श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी ने करतारपुर की जँग किस घोड़े पर सवार होकर लड़ी थी ?

  • सुहेले घोड़े पर

292. सुहेले घोड़े को करतारपुर की जँग में कितनी गोलियाँ लगीं थीं, जिसके कारण जँग जीतने के बाद रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई ?

  • 600 गोलियाँ

293. सुहेले घोड़े के अन्तिम सँस्कार के समय उसके शरीर से कितना कॉस्ट मेटल निकला ?

  • 125 किलो

294. श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी ने अपने सिक्खों को साथ लेकर अरदास करके अपने हाथों से सुहेले घोड़े का अन्तिम सँस्कार किया और यह स्थान गुरूद्वारा सुहेला घोड़ा जी के नाम से प्रसिद्ध है। यह कहाँ स्थित है ?

  • श्री आनंदपुर साहिब जी, जिला रोपड़

295. श्री गुरू हरगोबिन्द साहिब जी के पुत्र बाबा गुरदिता जी के पुत्र का क्या नाम था, जो कि गुरू भी बने ?

  • सातवें गुरू, श्री गुरू हरिराये साहिब जी

296. बाबा बुड्डा जी का जन्म कब हुआ था ?

  • अक्टुबर, 1506

297. बाबा बुड्डा जी का जन्म किस स्थान पर हुआ था ?

  • कथू नँगल ग्राम, जिला श्री अमृतसर साहिब जी

298. बाबा बुड्डा जी के माता पिता का क्या नाम था ?

  • माता शोरा और पिता सुँधे रँधावे

299. बाबा बुड्डा जी के सुपुत्र का क्या नाम था ?

  • श्री भाना जी

300. बाबा बुड्डा जी कितने गुरूओं की सेवा में रहे ?

  • 6 गुरूओं की

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.